राजस्थान का कुख्यात 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

आदित्य मंगल न्यूज,

थाना छाता पुलिस और स्वाट टीम के सयुंक्त ऑपरेशन में राजस्थान का कुख्यात लुटेरा 25 हजार रुपये का इनामी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश ने हाईवे पर कंटेनर लूटा था। रात को वह अपने साथियों के साथ वारदात की फिराक में आया था।

सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि  25  हजार रुपये का इनामी बदमाश मनीष उर्फ मन्ना पुत्र सोदान निवासी गांव कन्होर थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान की अपने साथियों के साथ थाना छाता क्षेत्र में वारदात करने के लिए आने की लोकेशन मिली। इस पर थाना छाता पुलिस और स्वाट टीम ने शुगर मील के सामने नाकाबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से इनामी बदमाश मनीष उर्फ मन्ना घायल हो गया। आरोपित से एक  कंटेनर, तीन कारतूस और दो खोखा भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मनीष उर्फ मन्ना ने अपने नौ  साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर  25 जून 2022 को एक कंटेनर लूट लिया था। इसके अन्य सभी साथी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। मनीष फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक दीपक दोहरे,  दुष्यन्त कुमार कौशिक, स्वाट प्रभारी अभय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार,  हरिजेन्द्र कुमार कांस्टेबल नितिन धामा,  मोहित कुमार,  रमन चौधरी, आशुतोष और  सुदेश कुमार शामिल रहे।

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पुलिस टीम