आदित्य मंगल न्यूज

मध्यप्रदेश के दतिया जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर का रहने वाला शातिर आदिवासी सपथ मोंगिया उर्फ रुकेन्द्र सोमवार की रात पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा पांच कारतूस , 24,250 रुपये, आढती के दस्तावेज ,पहचान पत्र ,विजिटिंग कार्ड और एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना शेरगढ़ क्षेत्र में रात करीब साढ़े दस बजे कोसीकलां-शेरगढ़ मार्ग स्थित गांव बसई मोड पर पुलिस ने शातिर को घेर लिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रोकने पर आरोपित ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई। गोली लगने से समथ मोंगिया घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित अनाज मंडी, भीड़ वाले इलाके और बैंक के आसपास डेरा डाल कर चोरी की वारदात करता था। आरोपित ने सौंख मंडी से भी एक आढ़ती के लाखों रुपये चुराए थे।








