सुबोध चौधरी
आदित्य मंगल न्यूज
गिरफ्तार मोटरसाइकिल लुटेरों से सोमवार सुबह तमंचा बरामद कराने के लिए लेकर गई पुलिस के ऊपर झाड़ियों में छिपा कर रखे गए तमंचा को निकालकर फायर कर दिया और जंगल की ओर भाग निकला। भागते हुए लुटेरे को पुलिस ने गोली मार कर गिरा दिया। घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया, गांव नवीपुर निवासी जितेंद्र और कमला नगर निवासी अजय को मोटरसाइकिल लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने गांव कामर निवासी अशोक कुमार को हथियारों का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूटी थी। गांव कामर के पास तमंचा छिपा कर रख दिया था। उसी को बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को लेकर गई थी। जितेंद्र ने झाड़ियों में छिपा कर रखे तमंचा को निकाल कर पुलिस के ऊपर फायर कर दिया और जंगल की और भाग निकला। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया। मौके से एक तमंचा , कारतूस और खोखा गिरफ्तार किया है।
जो भी पुलिस के ऊपर हमला करेगा। उसको बख्शा नहीं जायेगा।-शैलेश पांडेय, एसएसपी









