आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा : घरेलू कामकाज पर महिलाओं को रखना भी खतरे से खाली नहीं है। एक युवती ने व्यापारी अपने चंगुल में फंसा लिया। बाथरूम से निकलते हुए व्यापारी के नग्न वीडियो बना लिए और अब 15 हजार रुपये प्रतिदिन मांग की जा रही है। रुपये न देने पर इंटरनेट की सोशल साइट्स पर वीडियो को प्रसारित किए जाने की धमकी दी जा रही है। अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अब व्यापारी ने पुलिस की शरण ली है।
राधावैली निवासी सौरभ अग्रवाल ने थाना हाईवे में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि जयसिंह पुरा निवासी एक व्यक्ति को अस्सी हजार रुपये उधार दिए। इसके बदले में दो चेक भी दिए। इसी बीच अपनी बेटी को व्यापारी से काम पर लगाने के लिए कहा। व्यापारी ने उसकी बेटी को अपने राधा वैली स्थित आवास पर काम पर रख लिया। युवती ने तीन दिन काम किया। उसके बाद काम बंद कर दिया। सौरभ अग्रवाल का आरोप है, युवती ने उसके बाथरूम से निकलते हुए नग्र वीडियो बना लिए। वीडियो के कुछ पार्टस् युवती ने व्यापारी को भेजे और प्रतिदिन 15 हजार रुपये की मांग की। अपनी इज्जत बचाने के लिए व्यापारी ने अपने दोस्त देवांशु के साथ मिलकर दस-दस हजार तीन बार और पांच हजार रुपये एक बार दिए। इसके बाद भी व्यापारी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित व्यापारी ने घटना की रिपोर्ट थाना हाईवे में युवती के विरुद्ध लिखाई है।








