गोली लगने से एक बाबरिया घायल, दूसरा गिरफ्तार

आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा : माल बरामदगी के दौरान बाबरिया गिरोह ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस में भी गोली चलाई। गोली लगने से एक बाबरिया घायल हो गया।

हरियाणा के पलवल जिले के थाना सदर बाजार के गांव पिंगौर के रहने वाले सगे भाई मुकेश बबरिया और सुरेश बाबरिया ने गुड्डू जागीड  निवासी पुलिस थाने के सामने थाना चाकसू जिला जयपुर राजस्थान मानसी गंगा मन्दिर दर्शन करने आए थे। दोनों ने उनके गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन तोड़ ली। सीसी टीवी से दोनों की पहचाना कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस दोनों को लेकर माल बरामद करने के लिए नीम गांव फाटक से राधाकुण्ड बाईपास पर करीब 500 मीटर आगे रोड के किनारे गई। एक प्लाट की बाउंड्री वाल के पास नकदी और तमंचा छिपा कर रख दिया था। उसी समय मुकेश बाबरिया ने तमंचा निकाल कर पुलिस के ऊपर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिसटीम ने खुद को बचाते हुए फायरिंग की। दाहिने पैर में गोली लगने से मुकेश बाबरिया घायल हो गया। घटनास्थल से तमंचा और तीस हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस की गोली लगने से घायल बाबरिया मुकेश