पुलिस की गोली से दस हजारी घायल

सुबोध चौधरी:

आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा

बलदेव कस्बा से गुरुवार की रात राया कस्बा की ओर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दो साथियों के साथ आ रहा दस हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाश थाना मांट क्षेत्र के नगला देह के रहने वाले हैं। नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई थीं।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन में बताया कि रात को बलदेव से राया की ओर एक मोटरसाइकिल पर तीन  बदमाश वारदात की फिराक में आ रहे थे। इसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने गांव पिलखुनी नहर पुल से पहले रलवे फाटक पर नाकाबंदी की। मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की । फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश शैलेन्द्र उर्फ शैलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागने की कोशिश कर उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। थाना राया प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि घायल बदमाश पर दस हजार रुपये का पुरस्कार  घोषित था।  आगरा से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई थी। तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक साथ निकले थे।

-इनकी हुई गिरफ्तारी: थाना मांट क्षेत्र के नगला देह निवासीगण शैलेन्द्र उर्फ शैलू, कन्हैया उर्फ कान्हा और सीताराम ।

-ये हुई बरामदगी- एक मोटर साइकिल, दो तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा।

-ये थे टीम में:  प्रभरी अजय किशोर, एसटीएफ मथुरा प्रभारी अजय वर्मा, एसएसआई  शिव कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार,  विनय कुमार, हेड कांस्टेबल   संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, राहुल कुमार,  अनुराग कुमार,  अजीत कुमार शाहू, सतेन्द्र कुमार , स्पेशल टास्क फोर्स के सोनू भाटी,  विशाल गौतम,  सुरेन्द्र सिंह ।

राया में रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमे एक बदमाश क्रॉस फायरिंग में घायल हुआ है। -शैलेष पांडेय, एसएसपी मथुरा

थाना राया क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल बदमाश को लाती पुलिस