एक करोड़ की चौथ न देने पर कथावाचक के आश्रम को उड़ाने की धमकी

आदित्य मंगल न्यूज,मथुरा

वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से करोड़ रुपये की चौथ मांगी गई है। न देने पर उनके आश्रम को उड़ाने की धमकी भी गई। उनके लेटर बॉक्स में मिले पत्र में कहा गया है कि चौथ न देने पर उनको भी जान से मार दिया जाएगा।

वृंदवन की संत कालोनी उनका गो गौरी गोपाल धाम आश्रम है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेटर बॉक्स में  एक पत्र मिला। सात दिन में  एक करोड़ रुपये की मांग की गई। हथियारबंद पांच आदमियों के द्वारा निगरानी रखने का जिक्र पत्र में किया गया है। धनराशि की वसूली का जिक्र भी पंडाल में लेने को कहा गया है। बताया गया है कि एक स्थान पर राधे लिखा है। उसी स्थान पर कृष्ण लिख देना। निगरानी में लगे आदमी समझ जाएंगे। ये पत्र संजय निवासी मंडी पनवेल महाराष्ट्र के नाम से लिखा गया है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने कहा कि आश्रम के सीसी टीवी देखे जा रहे है। पुलिस की कई टीम छानबीन में लगी है।