आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उनको बिना कुछ गिरवी रखे अपना मैन्युफैक्चरिंग उद्योग स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक ऋण मिलेगा। इसकी गारंटी भी सरकार की होगी।
लघु, कुटीर और मध्यम उपक्रम को बढ़ावा देने और नए उद्यम स्थापित करने वाले को केंद्र सरकार ने बडी राहत दी है। अभी तक एमएसएमई क्रेडिट गारंटी स्कीम के अंतर्गत दो करोड़ रुपये तक ऋण दिया जा रहा था। अब इसे केंद सरकार ने बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया। गारंटी सीमा में जो वृद्धि की गई है, उससे लघु, कुटीर ओर मध्यम उद्योग धंधों को नई ताकत मिलेगी। युवओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम से एमएसएमई क्षेत्र को भी मजबूत मिलेगी। एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने अपने ट्वीट में कहा है, लोन लेने के बदले उद्यमी को कोई गारंटी नहीं देनी है। न इसके लिए उसे बैंक के पास कुछ गिरवी रखना है। ऋण की गारंटी सरकार की होती है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि इसके लिए नए उद्यमी भी ऋण ले सकते है।








