कंपाउंडर ने किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

 

सुबोध चौधरी,
आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा

हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति के झुल

थाना हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किए दुष्कर्म का आरोपी कंपाउंडर

स जाने पर कंपाउंडर महिला के घर उपचार करने के लिए जाता था। मंगलवार को थाना हाईवे पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना हाईवे के प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया, एक महिला का पति झुलस गया। वह उपचार के लिए अपने पति को हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर गई। इसी दौरान महिला की महोली रोड स्थित ऊषा कुंज कालोनी निवासी मुकेश से परिचय हो गया। मुकेश नर्सिंग होम में कंपाउंडर था। वह महिला के यहां उसके पति का उपचार करने के लिए जाता था। महिला ने मुकेश के ऊपर आरोप लगाया, 14 मार्च को वह घर पर अकेली थी। आरोपी उसको बहला-फुसलाकर तीसरी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म किया।महिला का आरोप है कि कंपाउंडर ने उसके पति को नशीली दवा दे दी थी। इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने आरोपी को गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और अवनीश कुमार भी शामिल रहे।