देवसेरस में हुई मुठभेड, दबोचा साइबर अपराधी

 

सुबोध चौधरी,

थाना गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया साइबर अपराधी यूसुफ

आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा :

इंटरनेट की सोशल साइट्स पर प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद उनके बैंक खातों से नकदी निकासी कर रहे देवसेरस गांव के साइबर अपराधी से सोमवार रात को थाना गोवर्धन पुलिस का आमना-सामना हो गया। साइबर अपराधी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते, उससे पहले ही एक बदमाश को दबोच लिया गया। उसके तीन साथी भागने सफल रहे। उनकी तलाश जारी है।
थाना गोवर्धन क्षेत्र का गांव देवसेरस में इंटरनेट की सोशल साइट्स पर विभिन्न वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने और सरकार की योजनाओं के ईमेल और संदेश भेज कर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले साइबर अपराधियों की लंबी फेहरिस्त है। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया, गांव देवसेरस के समीप साइबर अपराधियों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए इकट्ठा होने की पुख्ता जानकारी मिली। पुलिस पार्टी गांव पहुंची तो खेतों में चार संदिग्ध युवक  नजर पड़े। उनको टोकते हुए पुलिस टीम आगे बढ़ी तो एक बदमाश ने अंटी में लगा रखे तमंचा को निकाल कर फायरिंग करने की कोशिश की। तमंचा को लोड करने से पहले ही पुलिस ने बदमाश ईसुप उर्फ यूसुफ निवासी गांव देवसेरस को दबोच लिया। उसके तीन साथी भाग गए। बदमाश से 60 हजार रुपये, एक तमंचा और मोबाइल बरामद हुआ है। उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल केशवदेव, सौरभ दुबे, कांस्टेबल नितिन कुमार, नितेश मलिक मौजूद रहे।