
रोहित चौधरी
आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा : जिला कारागार में भी रमजान में 96 बंदी रोजा रख रहे है। खजूर, कैले, दूध और दही उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक नीरू शर्मा ने जेल का निरीक्षण किया। कारागार में इस समय 1604 बंदी निरूद्ध हैं। निरीक्षण के समय उनके साथ में जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर करुणेश, शिवानी यादव, अनूप कुमार, डाक्टर उपेन्द्र सोलंकी मौजूद रहे। जेलर ने बताया, सामान्य बंदियों के शाम के भोजन में दाल साबूत मसूर, आलू पत्ता गोभी की सब्जी और रोटी दी जा रही हैं, जबकि रोजा रख रहे बंदियों के लिए खजूर, कैले, दूध दही की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक ने बैरक पांच और छह को भी देखा। बंदियों से उनके प्रकरण और जमानत की स्थिति की जानकारी हासिल की। उनको निशुल्क अधिवक्ता के बारे में भी बताया गया। जेल बंदियों को एलइडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पोशाक सिलने और हथकरघा का कार्य पहले से बंदी कर रहे है। इसके साथ ही महिला जेल में उपचा के लिए अलग से चिकित्सालय बनाया गया है। महिला चिकित्सक और दो नर्स सप्ताह में एक दिन महिला बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे।








