गायत्री तपोभूमि में पूजा कर रहे राजस्थान के श्रद्धालु की बेलचा मार कर हत्या

आदित्य मंगल न्यूज

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित गायत्री तापोभूमि परिसर में बुधवार दोपहर एक श्रद्धालु युवक की पूजा पाठ करते समय हवन का बेलचा मार कर हत्या कर दी गई। अन्य श्रद्धालुओं ने आरोपी युवक को घटनास्थल पर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है । रात आठ बजे तक हत्या का मुकदमा नहीं लिखा गया था। मृतक श्रद्धालु राजस्थान के झुनझुंनू शहर के रहने वाले था।

राजस्थान के झुनझुनू शहर के थाना खेतड़ी क्षेत्र के गांव चारा वास निवासी अतुल गौड नवरात्र पर पूजा-अर्चना करने के लिए मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित गायत्री तपोभूमि आए हुए थे। आज दोहपर में हवन यज्ञ हो रहा था। देहरादून के रहने वाले प्यारे लाल से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि हवन का बेलचा उठा कर प्यारे लाल ने अतुल गौड (38) के सिर पर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा, पर प्यारे लाल को श्रद्धालुओ

ने पकड़ लिया। थाना गोविंद नगर प्रभारी ललित भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने आरोपी को पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया। इधर घायल को जिला अस्पताल लाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया, मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर जो तहरीर प्राप्त होगी। उसके आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। हत्याकांड को लेकर सीसीटीवी देख ले लिए है। काफी हद तक हत्याकांड की तस्वीर साफ हो गई है।