मथुरा वृंदावन के बीच बन रहे हथियार, दबिश के दौरान फायरिंग

-पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

-भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और औजार हुए बरामद

आदित्य मंगल न्यूज़

मथुरा और वृंदावन के बीच गांव धौरेरा के बबूल के घने जंगल में रात को हथियार  बनाने का काम होनी की जानकारी पर थाना जैंत और एसओजी ने दबिश दी। आग जलाकर हथियार बना रहे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली स्थानीय गांव गोंदा आट्स के रहने वाले अकरम के पैर लग गई और वह घायल हो गया। उसी के गांव के भोला और नीरज ने भागने की कोशिश  की,  लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि धौरेरा गांव का बबूल का घना जंगल है। रात करीब 11 बजे खबर आई कि जंगल मे कुछ लोग अवैध हथियार बना कर सप्लाई करने वाले हैं। सीओ प्रवीण मालिक पुलिस टीम के साथ जंगल मे पहुंचे। एक स्थान पर आग जल रही थी। उस स्थान को चारों और से घेर लिया गया। घेराबंदी की भनक लगते ही हथियार निर्माण कर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली अकरम के पैर लग गई और वह घायल हो कर गिर गया। भाग रहे भोला और नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से एक दर्जन से अधिक तमंचा, दो दर्जन से अधिक कारतूस और खोखा और औजार बरामद हुए है।

चलते फिरते ठिकाने।

सीओ सदर प्रवीण मालिक ने बताया कि गिरफ्तर गिरोह किसी एक स्थान पर हथियार नहीं बनाता है। मांग के आधार पर हथियार बना कर सप्लाई करता है और उसके बाद निकल जाता है।