उमेश पाल हत्याकांड में बरेली की जेल मिला बहुत कुछ

अनुज गुप्ता

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस एक एक कड़ी को जोड़कर आगे बढ़ रही है। शनिवार की शाम को बरेली की सेंट्रल जेल पहुंच कर डीआईजी (जेल) आरएन पांडे ने शनिवार की शाम को अचानक तहकीकात की। इसी जेल में माफिया अतीक अहमद  का भाई अशरफ करीब ढाई साल से बंद है।
<span;>डीआईजी ने जेल के सीसी टीवी देखे और उसके माध्यम से बंदियों की गतिविधियों को देखा। उनका सर्वाधिक फोकस भी अशरफ पर रहा। कुछ बंदियो से काफी गहनता से पूछताछ की। जेल कर्मचारियों से भी अलग अलग जानकारियां हासिल की। डीआईजी की जेल से कुछ अहम जानकारियां हासिल हुई, लेकिन उनको मीडिया से साझा नही किया गया।