यूपी पुलिस की मुठभेड़ में हरियाणा का एक बदमाश घायल

आदित्य मंगल न्यूज
– हाईवे पर फ्रिज भरे कंटेनर लूट में फरार हरियाणा का एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस बदमाश की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए लेकर गई थी। गांव खरोंट नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में पहले से छिपा कर रखे तमंचा को निकाल कर बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाब पुलिस ने भी गोलियां चलाई। एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कोसीकलां क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2022 की रात को हाईवे पर फ्रिज से भरे कंटेनर को लूट लिया गया था। लूट की वारदात में फरार चल रहे बदमाश शाकीर उर्फ सकरूल्ला उर्फ उस्ताज निवासी पीरागढ़ी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में गांव खेदावली थाना सेक्टर-58 बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा में रह रहा था। थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज राणा पुलिस टीम के साथ तड़के करीब तीन बजे आरोपित को गांव खरौट नहर पटरी पर छिपा कर रखे तमंचा को बरामद करने के लिए लेकर गए थे। आरोपित ने तमंचा निकाल कर पुलिस के ऊपर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली लगने से शाकिर घायल हुआ है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है।
गौतमबुद्ध नगर के थाना जहांगीर क्षेत्र के टंकी वाला मुहल्ला निवासी चालक कैलाश 9 अक्टूबर को अपने सह-चालक राजू निवासी दुकडिया मुहल्ला हुड्डा सेक्टर-2 पलवल के साथ लाजिस्टक ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद के ट्रक में फरीदाबाद से वर्लपूल कंपनी के फ्रिज लेकर ग्वालियर जा रहे थे। हाईवे से नौहझील-बाजना मार्ग तिराहे के पास ट्रक किनारे खड़े कर दोनों शौच के लिए गए। इस बीच
पीछे से आई-20 कार बदमाश आए थे। चालक और सह चालक को हथियारों का भय दिखाकर बंधक बना लिया। फ्रिज लदे ट्रक को लूट ले गए थे। हाथ-पैर बांध कर चालक और सह चालक को बदमाश खरोंट नहर की पुलिया के फेंक गए थे। अब तक इस मामले में पांच बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।