क्राइम, हमारो ब्रज दो पक्षों में चली लाठियां, फायरिंग, तीन घायल Written by Manoj chaudhary Daink jagran ex on February 20, 2023 More in क्राइम: सब्जी आढ़त में आग लगाकर लाखों रुपये से भरा बैग ले उड़े बाइक सवार चोर September 25, 2026 निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या September 18, 2026 स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, 3 वाहन सीज; 15 के चालान September 15, 2026 थाना प्रभारी कोसीकलां अनुज राणा गांव कामर में रविवार की रात नशे में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। इस बीच फायरिंग भी हुई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को जिला अस्पताल में और एक को केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गांव कामर निवासी मनोज, योगेश, शीलू, खेमचंद, कुशलपाल रविवार रात्रि शराब पीने के बाद गांव बिछोर स्थित इंदाना होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। होटल पर खेमचंद और कुशलपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। होटल संचालक और अन्य ग्राहकों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर घर भेज दिया। गांव आते ही फिर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। एक दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी होने लगी। फायरिंग से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे लोग जान बचाकर भाग गए। गढ़ी बरबारी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल ने बताया, गांव पुलिस पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। शीलू,जसवंत और कुशलपाल घायल हुए हैं। कोतवाल प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया, गांव कामर निवासी सुखवीर ने खेमचंद समेत सात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसके आधार पर मुकदमा लिखा गया है। हवाई फायरिंग की गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़ने पर झगड़ा गांव नगला जगरूपा में रविवार रात पिकअप गाड़ी का शीशा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव नगला जगरूपा में भोला की पिकअप गाड़ी का शीशा विक्रम ने तोड़ दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा चल गए। भोला, गौरव और विक्रम घायल हो गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि घायल गौरव का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। झगड़ा करने के आरोप में एक पक्ष के विक्रम, राजवीर और राकेश तथा दूसरे पक्ष के भोला को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। Share on: WhatsApp Share 0 Tweet 0 Messenger Print Email Whatsapp