लूट के लिए की थी सेवक दंपती ने वृद्ध की हत्या

एसएसपी शैलेश पांडेय

सिर पर लोहे के हत्थेदार तवे से सिर पर किया गया था प्रहार

aadityamangal news

चैतन्य विहार कालोनी में वृद्ध की हत्या लूट करने के लिए की गई थी। उनके सिर पर लोहे के तवे से प्रहार किया था। सोमवार को पुलिस ने सेवक दंपती को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। आरोपित से लूटे 27,500 रुपये, स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त तवा बरामद कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।

चैतन्य विहार कालोनी निवासी राधेश्याम अग्रवाल की बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सेवक सोनू रैंकवार और पत्नी गंगा उर्फ गायत्री शक के दायरे में आए थे। दोनों घटना के बाद से फरार थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया, वृद्ध की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। सेवक दंपती के संबंध में मरने वाले के पुत्रों को कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए उनको लगा कि उन पर शक नहीं करेगा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अलमारी से नकदी निकाल कर स्कूटी को भी ले गए थे। सोनू मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गांव नोहटा रहने वाले है। उनको वृ़द्ध ने अपने यहां कामकाज के लिए रखा था। इस मौके पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक और कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।