मथुरा में पुलिस की मौजूदगी में पति ने की पत्नी को उतारा मौत के घाट

गांव भाहई में मंगलवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के गोली माथे पर मारी गई थी। इससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कई थानों की फोर्स आरोपी की गिरफ्तारी को लगाई गई है।

गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) करीब नौ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने लगी। तभी पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई। सोनिया घर के अंदर घुसी तो पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।। घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंगा सिंह भाग गया। एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। घर के अंदर पति ने महिला की हत्या की है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई।