तीन विधानसभाएं, भाजपा के 238 शक्ति केंद्र और बूथ मजबूती पर बल

 

 पंडित श्याम चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी भाजपा 

—————————————-

 

मथुरा, 24 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में रविवार को मथुरा जनपद की तीनों विधानसभाओं — छाता, मांट एवं बलदेव — के 238 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लेकर बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा संगठन की ओर से छाता विधानसभा में 76, मांट में 75 तथा बलदेव विधानसभा में 87 शक्ति केंद्रों पर बैठकें संपन्न हुईं। जिले के पदाधिकारी, जो मंडल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्होंने स्वयं विभिन्न शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर बैठकों की मॉनिटरिंग की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक संगठनात्मक निर्देश दिए।

जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी एवं जिला महामंत्री अमन ठाकुर सहित सभी मंडल प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकों का संचालन कराया। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण एवं 31 मई 2026 को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला मंत्री आकाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित कर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडल प्रभारियों द्वारा प्रत्येक बूथ की समीक्षा की जा रही है और संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 सदस्यीय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख नियुक्ति तथा वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

31 मई को प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा तथा लाइव फोटो सरल पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।

21 सदस्यीय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का कार्य 15 जून तक पूरा किया जाएगा।

भविष्य में शक्ति केंद्र बैठकों में ‘टिफिन बैठक’ की व्यवस्था को भी शामिल किया