चार राज्यों में घर-घर पहुंचेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान : महेंद्र प्रताप

मनोज चौधरी मथुरा

चार राज्यों में घर-घर पहुंचेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान

 

गांव-गांव निकलेगी ‘मुक्ति ज्योति यात्रा’, ‘चलो गांव की ओर’ अभियान को मिला विस्तार

 

हरियाणा के पलवल क्षेत्र स्थित सेलोटी में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में जुटे श्रद्धालुओं व जनप्रतिनिधियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से पहुंचे लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह विषय किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है, इसलिए इसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, यज्ञ गुरु अरुणानंद जी महाराज

यज्ञ के उपरांत उपस्थित लोगों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल महेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट का नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। प्रतिभागियों ने गांव-गांव जाकर जनजागरण करने और प्रत्येक परिवार तक जानकारी पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, शिक्षक, चिंतक तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने “चलो गांव की ओर” अभियान का विस्तार करते हुए चारों राज्यों में गांव-गांव श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ज्योति यात्रा निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया।

 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि लोगों को ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराना आवश्यक है। इसके लिए गांवों में बैठकों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मंदिर से जुड़े इतिहास और उससे संबंधित प्रसंगों की जानकारी साझा की जाएगी।

 

टोली बनाकर होगा जनसंपर्क

 

निर्णय लिया गया कि क्षेत्रवार छोटी-छोटी टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। गांवों में बैठकें कर समाज के

 

हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, ताकि अभियान

 

जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप ले सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि यह विषय आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है और इसे शांतिपूर्ण जनजागरण के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।