गांव-गांव में फैलता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन, मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले संचालित आंदोलन गांव-गांव तेजी से विस्तार कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे जनसंवाद, बैठकों और अभियानों के माध्यम से लोगों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास और मुक्ति के संकल्प से जोड़ा जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवकोट बोले
आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग इसके समर्थन में आगे आ रहे हैं। गांवों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान जन आंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि गांवों से मिल रहा यह समर्थन आंदोलन को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रहा है।








