श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, एएसआई को जवाब दाखिल करने का आदेश

मथुरा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर–शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में शुक्रवार को हाईकोर्ट में जस्टिस अवनीश सक्सेना की अदालत में सुनवाई हुई। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि जामा मस्जिद केस से जुड़े मामले में आज पुरातत्व विभाग (ASI) की ओर से कोई जवाब कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर अदालत ने एएसआई को निर्देश दिया कि अपना पक्ष अनिवार्य रूप से दाखिल किया जाए।

महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरे विवाद से

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

जुड़े प्रतिनिधि वाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है, जहां 16 दिसंबर को अगली सुनवाई निर्धारित है। इसी कारण आज हाईकोर्ट में अन्य संबंधित मामलों पर विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मस्जिद मामले में वाद बिंदु तय किए जाने है, जो आज नहीं हो सके। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण की अगली तारीख 30 जनवरी तय की है।