करते रहो संघर्ष, मुक्त होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बनेगा मंदिर : शंकराचार्य निश्चलानंद
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने की वृंदावन शंकराचार्य से मुलाकात
वंदना शर्मा
____________
: श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद मुकदमा के हिंदू पक्षकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट रविवार शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। शंकराचार्य वृंदावन के हरिहर आश्रम वृंदावन में प्रवास पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा, महेंद्र प्रताप लगे रहो सफलता अवश्य मिलेगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद मुकदमा के हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को बताया,

वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए देश विदेश में व्यापक स्तर पर आंदोलन चला रहे हैं। हिंदुओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रख्यात संत महात्माओं ने उनके आंदोलन का समर्थन किया है और साथ खड़े होने का वादा भी किया है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को हाल ही में चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्रा चार्य, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक मोरारी बापू समेत अन्य संतों के साथ हुई वार्ता की भी जानकारी दी। साथ ही हाईकोर्ट में विचाराधीन मुकदमा की स्थिति से भी शंकराचार्य को अवगत कराया। कहा कि इस केस के हमारे पास महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य हैं। यह मुकदमा हम आप सभी के सहयोग से अवश्य जीतकर रहेंगे और अपने गोविंद भगवान श्रीकृष्ण का मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान के मंदिर का निर्माण करवा कर ही दम लेंगे। हमको दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। उनके साथ वृन्दावन के संत पंडित श्यामानंद जी महाराज भी मौजूद थे।








