मथुरा शहर में उपभोक्ता के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापना के बाद लगातार यह शिकायत आ रही है, कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग अपेक्षाकृत अधिक आ रही है,
जिस कारण बिजली का मासिक बिल बढ़कर आ रहा है। उपभोक्ताओं की इस तरह की शिकायतों के समाधान हेतु विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के साथ 05 प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहाँ चेक मीटर भी लगाया गया, जिसका विश्लेषण करने पर पाया गया है कि स्मार्ट मीटर एवं उसके साथ लगाये गये चेक मीटर की रीडिंग में कोई अन्तर नहीं आया तथा मथुरा शहर में अब तक 51245 स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा चुके है।
अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल, मथुरा ई0 आर0पी0 सिंह, द्वारा अवगत कराया गया है, कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल सटीक एवं समय से प्राप्त होगा, बिजली बिल के लिये उपकेन्द्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बिजली बिल खपत इत्लाक की जानकारी मोबाइल एप पर मिल जायेगी एवं स्मार्ट मीटर से किसी प्रकार की कोई छेड़ छाड़ नहीं की जा सकती। मीटर स्थापित करने वाली कार्यदायी संस्था को असंतुष्ट उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया है, जिससे उपभोक्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जा सके।
जनहित में नि: शुल्क प्रकाशनार्थ प्रेषित :-
अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान एवं दैनिक राजपथ, मथुरा।








