बरसाना और वृंदावन में वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक, नाकाबंदी शुरु

वंदना शर्मा

___________

मथुरा, 28 अगस्त। राधाष्टमी के अवसर पर बरसाना और वृंदावन में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया है।

पैदल गश्त करती पुलिस

बरसाना में यातायात प्रतिबंध

29 अगस्त की रात्रि 7 बजे से 31 अगस्त तक बरसाना में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार संचालित होगी। छाता बरसाना रोड पर अंडरपास

बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह, नन्दगांव बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।

इसके अलावा, गोवर्धन बरसाना रोड पर नीमगांव तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राणा की प्याऊ से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।

डायवर्जन मार्ग

कोसीकला से बरसाना होते हुए गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन कोसीकलां से छाता होते हुए गोवर्धन जा सकेंगे। इसी तरह, गोवर्धन से बरसाना होते हुए कोसीकलां की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन गोवर्धन (नीमगांव तिराहा) से छाता होते हुए कोसीकलां की ओर जा सकेंगे।

वृंदावन में यातायात प्रतिबंध

वृंदावन में भी कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है। छटीकरा से कस्बा वृंदावन की ओर कॉमर्शियल और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा। वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।

रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी  चार पहिया ) वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

इन प्रतिबंधों के अलावा, फायर सर्विस, एम्बुलेंस और इमरजेंसी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा।