वृंदावन क्षेत्र के गांव तेहरा में सात वर्षीय बालिका पर कुत्तों का हमला, गंभीर

वंदना शर्मा :

__________________

शहर का हिस्सा बन चुके तेहरा गांव में गुरुवार को  तीन जंगली कुत्तों ने मिल कर घर के बाहर खेलती सात वर्षीय बालिका के ऊपर हमला कर दिया। बालिका घर से कुछ दूरी पर हाइवे के सर्विस रोड पर खेल रही थी। बालिका के शरीर से कुत्ते कई स्थान से मांस को काट कर ले गए।

चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बालिका को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। पूरा घटनाक्रम सीसी टीवी कैमरे के कैद कर लिया। घायल बालिका के पिता उमेश चौधरी ने बताया कि बेटी खेलते हुए घर से थोड़ी दूरी पर चली गई। तीन कुत्तों ने एक साथ बेटी के ऊपर हमला कर दिया। वह जमीन में गिर गई। जैसे तैसे लोगों ने कुत्तों के चंगुल से बेटी को बचाया। घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।