राधाष्टमी पर 20 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान

राधाष्टमी पर 20 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान

– श्रीजी के सुलभ दर्शन कराने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

– एडीजी और कमिश्नर ने बैठक के बाद किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

वंदना शर्मा :
राधाष्टमी पर श्रीजी के दर्शन करने के लिए करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का पूर्वानुमान  है। उनको सहज सरल दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने  पुख्ता इंतजाम किए है।

राधारानी मंदिर बरसाना: सौजन्य से इंटरनेट मीडिया

बुधवार को एडीजी और कमिश्नर ने राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारियों की  समीक्षा के बाद मंदिर परिसर, रोप- वे और आवागमन के रास्तों का भी

मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते अधिकारीगण

निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

  1. एडीजीअनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया, 18 से 20 लाख श्रद्धालु श्रीजी के जन्मोत्सव में शामिल होने का पूर्वानुमान है। बस से आने वाले यात्रियों के लिए एक एकल मार्ग बनाया है। इस मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर जूताघर बनाए गए हैं। जो श्रद्धालु एकल मार्ग में एक बार अंदर आ जाएगा। वह आसानी से राधारानी के दर्शन कर सकेगा। मार्ग से यात्रियों को शिफ्ट में आगे बढ़ाया जाएगा। इसी तरह रोप वे से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर तक जाएंगे। अभिषेक समय मंदिर पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल से श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाने की व्यवस्था पर रोक लगाई गई है। साथ ही भंडारा संचालको को भी साउंड की आवाज खोया पाया केंद्र से होने वाली घोषणा की आवाज से कम रखने के लिए कहा गया है। नगर पंचायत सफाई को सफाई व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। संपूर्ण नगर को बृज संस्कृति के आधार सजाया जाएगा। ढाई हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

ये किए इंतजाम : मेला क्षेत्र में 55 स्थानों पर 155 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। छह जोन और 18 सेक्टरों में बरसाना को विभाजित किया गया है। आधा दर्जन वाच टावर और 50 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि बरसता के कारण पार्किंग स्थलों को लेकर जो समस्या आई है, उसका समाधान किया जा रहा है। अतिक्रमण को लेकर भी अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा।165 बसें यात्रियों संचालित की जाएंगी। रोप वे की चक्कर संख्या बढ़ाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता होने की जानकारी देते बताया कि किसी को मेला में उपद्रव और अन्य कोई हरकत नहीं करने दी जाएगी। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार,अधिशाषी अधिकारी डॉ कल्पना बाजपेई, नगर पंचायत बरसाना चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, , सभासद विवेक अग्रवाल, सभासद चन्द्रसेखर , रिसीवर समिति के सदस्य डॉ यज्ञ पुरुष गोस्वामी, सुशील गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।