मनोज चौधरी
_________
बरसाना के मान मंदिर श्री माताजी गौशाला में पाल रही 50 हजार गाय पहली बार रामकथा का रसास्वादन करेंगी। 20 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रामचरित मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू की कथा आरंभ होगी। इसमें केंद्रीय सड़क पर्यावरण एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आना लगभग तय है वह यहां से ब्रज यात्रा और परिक्रमा पथ के विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं।

मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह शास्त्री ने बताया, महाराजश्री बापू जी ने गायों के मध्य में रामकथा कहने की इच्छा विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा के समक्ष प्रकट की थी।
बाबा ने महाराजश्री को सहर्ष ही स्वीकृति दे दी। 20 से 28 सितंबर तक रामकथा श्रीमताजी गोशाला में मोरारी बापू कहेंगे। मान मंदिर के मंदिर सचिव सुनील सिंह शास्त्री ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी आएंगे। वह यहां ब्रज यात्रा और ब्रज परिक्रमा के विकास के लिए करीब तीस करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि श्री गडकरी के अलावा अन्य मंत्री भी आएंगे।








