वंदना शर्मा: परिक्रमा मार्ग में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह परिक्रमा मार्ग से होकर गुजर रहे थे। अचानक ही डीएम अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर के चटक धूप में पैदल ही चल दिए।
यहां उनकी नजर परिक्रमा मार्ग के फुटपाथ पर गई। देखा कि साधुओ के भेष में तमाम लोग बैठे हुए।
डीएम ने जब एक एक साधु से पूछा कि वह वृंदावन में कब से रह रहे हैं। तो साधु ने बताया कि बीस साल से। साधु से रहने के ठिकाने
की जानकारी मांगी तो उसने बताया कि यमुना के पास उसका घर है। वहीं पर रहता है। इस पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बाबा ऐसा तो नहीं है कि कोई आपको सुबह में यहां बैठा जाता हो और शाम आकर दिन भर मांगे गए पैसे लेकर चला जाता हो। साधु ने इस बात से इंकार कर दिया। डीएम ने भी साधु से कहा कि बाबा यह काम मत करिए, मेरी हाथ जोड़कर आपसे आग्रह है। हां, वृंदावन में बहुत काम है। काम करिए। दरअसल, ये साधु परिक्रमा मार्ग में भीख मांग रहे थे।








