नंदोत्सव के उल्लास में डूबा गोकुल गांव

गोकुल

______________

खूब लुटी लाला की छीछी, लूटने की मची होड

नंद चौक तक आया ठाकुर जी डोला गोकुल वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन गोकुल में नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया सुबह से लेकर शाम तक नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की का आगाज होता रहा ग्रामीण ने ठाकुर जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।
सुबह दस बजे नंदभवन नंद किला में मंदिर के सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुर जी आरती की मंदिर परिसर से ठाकुरजी डोला निकाला नंद बाबा मां यशोदा के स्वरूप में सज-धज कर निकले खुदाबक्श की शहनाई द्वारा गायन किया गया डोला नंद नंदभवन से बीच चौक,रतन चौक, गोकुल नाथ जी का मंदिर, राजा ठाकुर मंदिर,दाई वाला कुआं, होकर नंद चौक होते हुए रास चबूतरा पर पहुंचे।

 

वहां ठाकुरजी को विराजमान कर नंदोत्सव मनाया गया मंदिर के सेवायत पुजारी छनिया पंडित ने ठाकुर जी को झूला झुलाया, मंदिर के सेवायत पुजारियों ने लाला की छीछी लुटाई हर भक्त छीछी पाने के लिए ल लालायित दिखाई दिया पुजारियों ने उपहार लुटाए श्रृद्धालु उपहार लूटने लगे हर कोई नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होकर उपहार लूटने लगा। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की लाला के महोत्सव में भक्त थिरकने लगे। कार्यक्रम के समापन में पुनः ठाकुर जी की आरती कर मंदिर में ले गए।
इस दौरान गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित,छनिया पुजारी, मंदिर रिसीवर केके अरोड़ा, मेनेजर गिरधारी लाल भाटिया,अतुल तिवारी, लक्ष्मन शर्मा , मथुरा दास, विठ्ठल पुजारी, पप्पू पुजारी राममूर्ति पुजारी, राहुल चौहान, आदि भक्त मौजूद रहे।