वंदना शर्मा
—————-
भगवान श्रीकृष्ण के 5252 वें प्राकट्य उत्सव में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 16 अगस्त को मथुरा आएंगे। सुबह दस बजे वह लखनऊ लोकभवन से अमौसी हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 11. 05 बजे मुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बीस मिनट की हवाई यात्रा कर मुख्यमंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के हेलीपैड पर आएंगे।
यहां से सड़क मार्ग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर जाएंगे। करीब आधे घंटे तक वह यहां रहेंगे।
इस मध्य मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद सभी को श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस सभी को बधाई संदेश देंगे। उसके बाद कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। साथ ही साथ गिरिराज पर्वत पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखेंगे। यहीं साधु संतों से भी भेंट वार्ता करेंगे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए। मथुरा वृंदावन को सजाया गया है। बृज की लोक कला और संस्कृति के अनुरूप जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
फेसबुक पेज के लिए नीचे क्लिक करें
https://www.facebook.com/share/v/1JRQN9NXuT/
इंस्टाग्राम पेज के लिए नीचे क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DNYYa2HTAxK/?igsh=MWcweXh1ZG41cWtyOA==








