*हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत भव्य तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन*
*तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी तथा नगर आयुक्त श्री जग प्रवेश जी द्वारा किया गया*
*बाइक तिरंगा रैली का मार्ग* भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय → भूतेश्वर तिराहा → डीग गेट → भरतपुर गेट → होली गेट → पुराना बस स्टैंड → टैंक चौराहा — पर सम्पन्न हुआ।
*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा “हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत भव्य, विशाल एवं वृहद तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।*
*तिरंगा रैली में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।*
*देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पूरे नगर में गूंजा*
*उत्साह एवं उमंग के साथ निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली।*
*नगर निगम से माननीय पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
*मथुरा 14 अगस्त 2025/* हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत भव्य तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा किया गया। बाइक तिरंगा रैली कार्यालय नगर निगम मथुरा वृंदावन भूतेश्वर जोन
से डीग गेट चौकी, डीग गेट चौकी से होली गेट तथा होली गेट से टैंक चौराहा
तक निकाली गई।
तिरंगा रैली में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, नगर निगम से माननीय पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा “हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत भव्य, विशाल एवं वृहद तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, उक्त रैली में बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश गूंजा। उत्साह एवं उमंग के साथ निकाली गई बाइक तिरंगा रैली।
माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। आज जब पूरा नगर तिरंगे के रंगों में सराबोर है, यह हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है—अपने नगर, अपने पर्यावरण और अपने देश को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रखना। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों का काम नहीं, यह हर नागरिक का कर्तव्य है। जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही अपने शहर को भी साफ रखना हमारा दायित्व है।
जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अवसर केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए संकल्प लेने का दिन है। स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी हमारी आदत बननी चाहिए। हमें गर्व है कि मथुरा-वृंदावन देशभक्ति और स्वच्छता दोनों में अग्रणी है। इस रैली का संदेश श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान सभी नगरवासियों तक पहुंचेगा, जिससे पूरा शहर स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आवाह्न किया कि तिरंगा के साथ सेल्फी लेते हुए वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करे। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु सभी जनपदवासियों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य न केवल देशप्रेम की भावना जगाना है, बल्कि नगरवासियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत हम सभी से अपील करते हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें, धार्मिक स्थलों व गलियों में साफ-सफाई बनाए रखें और आगंतुकों का स्वागत स्वच्छ व सुंदर वातावरण में करें। मथुरा-वृंदावन इस पावन पर्व पर दुल्हन की तरह सजेगा और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय अनुभव मिलेगा। यह तभी संभव है, जब हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाएं।








