बांके बिहारी जी की गलियों में मिलता था दूषित प्रसाद,Contaminated Prasad being sold in the streets of Banke Bihari Ji

वृंदावन 8 अगस्त 2025 :  दुनिया भर के लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र वृंदावन स्थित ठाकुर जी श्री बांके बिहारी जी की गलियों में भोग- प्रसाद अस्वच्छ वातावरण में तैयार किया जा रहा है। गंदगी में पनपने वाले मक्खी,  मच्छर और भुनगें का विशाल कुनबा मिठाई का स्वाद पहले चखता है, कुछ तो मिठाई में ही विलीन हो जाते हैं। तब कहीं ठाकुर जी को भोग लगाता है फिर भक्त उसी को दो बार माथे से लगाकर बड़े आनंद के साथ ग्रहण करते हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य  द्वितीय, सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह की अगुवाई में मिलावटखोरों की धरपकड़ को एक साथ अलग अलग स्थानों पर छापे को करवाई की गई। मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थों के नमूना लेने का कार्य भी किया गया। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान में गंदगी के मध्य दूषित पेड़ो का स्टॉक करके रखा गया था। इसको टीम ने नष्ट तो करवा ही दिया। साथ ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता को परखने के लिए अलग अलग स्थानों से खाद्य तेल, मिठाई, दूध से बनी मिठाई , विभिन्न अनाजों के आटे के सैंपल भी लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर ही गुणवत्ता और शुद्वता का पता चल सकेगा।

मनोज चौधरी

पत्रकार