डीएम बोले, प्रतिबंधित इलाके में नहीं बिकना चाहिए मांसाहार, छान मारो एक एक प्रतिष्ठान

­मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है । 4 अगस्त 2025 को डीएम सीपी सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि

सभाकक्ष में बुलाई अधिकारियों की मीटिंग में साफ तौर पर कहा,  प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी सूरत में मांसाहार की बिक्री न हो सके। साथ ही प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण विराम लगाने का आदेश भी जारी किया। अतिक्रमण हटवाकर रास्ते साफ सुथरे कराए जाने पर भी बल दिया।

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले ही होटल, ढाबे और खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की ठीक तरह से जांच कर ली जाए कि कहीं कोई संचालक मांसाहार के अलावा मिलावटी

और घटिया स्तर की खाद्य सामग्री तो नहीं बेच रहा है। पर्व पर देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस पर होने वाले अभिषेक के दर्शन करने को आएंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के आदेश भी दिए और कहा कि बड़ी संख्या में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।