मथुरा 3 अगस्त 2025 : कानपुर में दि होम्योपैथिक मेडीकल एशोसिएशन ऑफ इण्डिया की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हो गया।

इसमें प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिवाकर तिवारी कानपुर प्रांतीय महासचिव डॉ विकास मिश्रा प्रयागराज कोषाध्यक्ष डॉ विनोद यादव फूलपुर को राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी में चुना गया । मथुरा जिले के डॉ जेएस जाट को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य (SEC) एवं प्रांतीय ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी से प्रांतीय संयुक्त सचिव पद चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह वाराणसी जी द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई !








