महिला का हत्यारा उम्र भर जेल में पीसेगा “चक्की”
मथुरा : जेल में चक्की पीसने के बारे में तो सुना होगा, आज भी ये सुनने को मिल जाएगा कि जेल में चक्की पिसवा …। मथुरा के एक न्यायालय ने आज ऐसा ही फैसला सुनाया।

करीब तीन साल पहले की गई महिला की हत्या की तहकीकात में इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने जिसे आरोपी बनाया था, न्यायालय ने उसको दोषी ठहराते हुए उम्र भर जेल में रहने की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने कहा कि हत्यारे से कठोर परिश्रम भी कराया जाए।
एडीजीसी रामपाल सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम तरकार ने बताया कि वर्ष 2022 में जंगलिया पुत्र रामजीलाल ने एक महिला की हत्या कर दी थी। सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुने जाने के बाद और न्यायालय में पुलिस की ओर से प्रस्तुत किए साक्ष्यों के आधार पर ही जंगलिया को न्यायाधीश ने महिला की हत्या करने का दोषी ठहराया। हत्यारे को सश्रम आजीवन कारावास और 11 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। गई है।
पत्रकार
मनोज चौधरी








