नौहझील में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग में दो घायल

थाना नौहझील में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल/गिरफ्तार_

मथुरा, 16 जुलाई 2025: थाना नौहझील पुलिस और बदमाशों के बीच आज मानागढी रोड पर अंडरपास एक्सप्रेस-वे के पास मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध शस्त्र मय चार जिंदा और दो खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की।

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना नौहझील पर पंजीकृत मुकदमे में नामजद अभियुक्तगण घटना करने की फिराक में आए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी की गई। अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्तगण शिवम चौधरी और मनीष चौधरी के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. शिवम चौधरी पुत्र हरवीर उर्फ हब्बो निवासी मौहल्ला दाऊजी नगर कस्बा बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा।
2. मनीष चौधरी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम जरैलिया थाना नौहझील मथुरा।

बरामदगी का विवरण
– एक तमंचा .315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस .315 बोर व 1 खोखा कारतूस .315 बोर।
– एक तमंचा .12 बोर मय 2 जिंदा कारतूस .12 बोर व 1 खोखा कारतूस .12 बोर।
– एक बाइक पल्सर काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP81 CU 7279।

अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नौहझील भेजा गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास भी पता लगाया जा रहा है।