आठ साल की अपहृत बच्ची दो दिन में बरामद
रिश्तेदार की कोख भरने को किया था अपहरण
रिश्तेदार ने मना किया तो दूसरी महिला के पास छोड़ी बच्ची
मथुरा
अपने रिश्तेदार की कोख में किलकारी गुंजवाने के नौ महीने की बालिका का अपहरण करना भारी पड़ गया। नवजात बच्चे की चाहत रखने वाले रिश्तेदार महिला ने अपहृत बच्ची को लेने से इंकार कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना थाना जैत क्षेत्र का है जहां से दो दिन पूर्व एक नौ महीने की बालिका का अपहरण हो गया। अपहरण की वारदात से सतर्क हुई पुलिस ने अभियुक्त नरेश निवासी आगरा कैंट ओर विष्णु निवासी भरतपुर से लड़की बरामद कर लिया। वारदात का खुलासा करते हमें एस एस पी श्लोक कुमार ने बताया कि अपहर्ताओं ने एक निसंतान महिला को यह कह कर बालिका दी जा रही थी कि बालिका की मां मर गई है और पिता दूसरी सादी करने जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच किया।








