25 हजार का इनामी गैंगलीडर फायरिंग में घायल

 

मथुरा

एसओजी टीम एवं थाना कोसीकलां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश रोहित पुत्र नवल सिंह निवासी गांव सिंगार थाना विछोर जिला नूँह मेवात हरियाणा  पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। साढ़े आठ बजे  उमराला मार्ग पर होडल की तरफ से आने वाले नाले की पुलिया के पास पुलिस और बदमाश का अमाना सामना हुआ था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 3 कारतूस जिन्दा .315 बोर, 3 खोखा कारतूस .315 बोर और एक चोरी की मोटर साइकिल अपाचे बरामद हुई है।

बदमाश रोहित पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

और पुलिस उपायुक्त- ग्रेटर नोएडा कमिश्ररेट- गौतमबुद्ध नगर में 19 जून 2025 को 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया  था। बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और हरियाणा व अन्य राज्यो से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।