मथुरा
एसओजी टीम एवं थाना महावन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना महावन क्षेत्रान्तर्गत तमंचे के बल पर लूट करने वाले पांच शातिर बदमाशों से चैकिंग के दौरान बरेली हाइवे के नजदीक हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ चार शातिर लुटेरे बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से एक बदमाश भाग निकला। उसकी तलाश जारी है। इन बदमाशों ने एक दंपति से हथियारों का भय दिखा कर लूटपाट की थी।
ये हुए गिरफ्तार
आकाश निषाद उर्फ मरिया पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पहाडी निवासी दामोदरपुरा, माली मौहल्ला थाना सदर बाजार मथुरा उम्र 21 वर्ष
विशाल उर्फ कल्लू डॉन पुत्र स्व0 मुन्ना लाल निवासी गोकुल विहार कालौनी, औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा उम्र 22 वर्ष
मोहित उर्फ अजय उर्फ डीजे पुत्र अशोक बघेल उर्फ गब्बर निवासी दामोदरपुरा, वघेल मौहल्ला थाना सदर बाजार मथुरा उम्र करीव 23 वर्ष
4. परवेज पुत्र आबिद हुसैन निवासी बडा कसाई पाडा सदर बाजार थाना सदर बाजार जिला मथुरा उम्र 22 वर्ष
फरार बदमाश
अमित यादव पुत्र रविन्द्र निवासी नवीपुर थाना महावन जनपद मथुरा
ये हुई बरामदगी
– 1,60,000/- रुपये (लूटी गयी चैन पर बैंक से गोल्ड लोन लेकर)
– 01 मोबाइल नथिंग कम्पनी ए-3 प्रो (लूटा हुआ)
– 04 अवैध तमंचा .315 बोर
– 06 कारतूस जिन्दा .315 बोर
– 10 खोखा कारतूस .315 बोर
– 01 लूट की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बिना नंबर चोरी की
– 01 लूट की घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, जिसमें आकाश निषाद उर्फ मरिया, विशाल उर्फ कल्लू डॉन, मोहित उर्फ अजय उर्फ डीजे और परवेज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।









