बंद बक्सा में मिले युवक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं
अलीगढ़ रोड़ पर गांव अयेरा के पास मिला था युवक का शव
राया। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव अयेरा के पास लोहे के बंद बक्से में मिले युवक के अधजले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
बताते चले कि शनिवार की सुबह गांव अयेरा प्रधान हर रोज की तरह सुबह टहलने निकले तो गांव के पास ही एक नई कालोनी के लिए बनायी गयी सड़क पर लोहे का बड़ा बक्सा पड़ा देखा तो दंग रह गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मयफोर्स के साथ मौके पर आ गए और फोरनसिंक टीम भी मौके पर आ गयी उसके बाद बक्सा खोला तो उस में युवक का अधजला शव मिला पुलिस ने शव को बहार निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन युवक आस-पास का नहीं था। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आस पास होगी और पहले उसकी गला काट कर हत्या की और बाद में शिनाख्त नहीं हो सके इस लिए उसका चेहरा जला दिया। मृतक के शरीर पर एक शर्ट और नीली धारी दार नेकर था। शर्ट की कालर भी जली हुयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश लिए है। और पुलिस ने.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे दिन भी शव की.शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है
मुस्लिम हो सकता है मृतक
अलीगढ़ मार्ग पर अयेरा के पास मिला युवक का शव मुस्लिम का हो सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गयी है। मृतक की मुसलमानी होने के कारण माना जा रहा है मृतक मुस्लिम हो सकता है। युवक की हत्या कर शव को यहां पर बक्सा में बंद कर डाल दिया है। पुलिस अन्य थाना क्षेत्रों से भी लापता या गुम हुए लोगों का हुलिया और उन से जुड़ी पहचान जुटा रही है जिस से जल्दी से युवक की आसानी से शिनाख्त हो सके।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अन्य थाना क्षेत्रों को फोटो भेज कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
कपड़ो से हो सकती है मृतक की शिनाख्त
अलीगढ़ मार्ग पर अयेरा के पास मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त के मृतक के कपड़े ही एक मात्र सहारा है। पुलिस कपड़े के आधार पर.शिनाख्त कर रही है। हत्यारों ने युवकी बेहरमी से हत्या करने के बाद चेहरा भी बिगाड़ दिया और ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा जिस से मृतक की शिनाख्त हो सके। पुलिस कपड़ो के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। शर्ट का कालर.जलने.के कारण पुलिस को दिक्कत आ रही है।








