सिविल लाइंस में एक व्यापारी की हत्या कर लूटपाट के इरादे से आया फौजी गैंग

मथुरा: शहर  कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी वारदात फिराक में आए फौजी गैंग को अलवर रेलवे लाइन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गैंग रंजिशन एक व्यापारी की हत्या कर उसके यहां लूटपाट करने के इरादे से यहां आया था।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जगवीर  उर्फ जग्गो फौजी पुत्र पूरन सिह निवासी मौहकमपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ का रहने वाला है तथा बेसवा थाना इगलास जनपद अलीगढ स्थित एक जमीन को लेकर यह मथुरा के रहने वाले एक व्यक्ति से रंजिश मानता है । इस रंजिश को लेकर यह अभियुक्त जगवीर उर्फ जग्गो उर्फ फौजी उपरोक्त अपने गैंग के साथ आज रात्रि में अलवरपुल के पास एकत्रित हुआ। अभियुक्त जगवीर उर्फ जग्गो फौजी उपरोक्त की यह योजना थी, कि वह आज उक्त व्यक्ति के घर पर हमला करेगा । इसके लिए अभियुक्त जगवीर उर्फ जग्गो उर्फ फौजी उपरोक्त ने पहले से अपनी गैंग के लिए असलहे, वाहन, मास्क, टोपियाँ, मिर्च पाऊडर की व्यवस्था कर रखी थी परन्तु जैसे ही ये अपराधी अलवरपुल के पास एकत्रित हुऐ तभी मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व प्रभारी स्वाट टीम नें अभियुक्त जगवीर उर्फ जग्गो उर्फ फौजी उपरोक्त को गैंग के सदस्यों के साथ अवैध शस्त्र, कारतूस, अवैध वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जगवीर की जिस व्यक्ति से उसकी दुश्मनी चल रही थी उसे फोन और व्हाटसएप के माध्यम से कल धमकी दी थी इसके सम्बन्ध में उक्त व्यक्ति ने जगवीर उपरोक्त के विरुद्द थाना सदर पर अभियोग पंजीकृत कराया है।

इनको किया गिरफ्तार

1- जगवीर उर्फ जग्गो उर्फ फौजी पुत्र पूरन सिंह निवासी मौहकमपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ
2-भोला पुत्र राजू निवासी मौहल्ला शकरानन्दपुरी अस्पातल रोड कस्वा व थाना इगलास जनपद अलीगढ
3-दिनेश पुत्र कोमल सिह निवासी गोंडा रोड शिवदान नगर कस्वा व थाना इगलास जनपद अलीगढ
4-राहुल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चन्दफरी थाना इगलास जनपद अलीगढ
5-शीलेन्द्र उर्फ शीलू पुत्र गौरी शंकर निवासी दयानिधिपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस
6-विशाल पुत्र रणवीर निवासी रूहेरी थान हाथरस गेट जनपद हाथरहस
7-राजू पुत्र मनोज निवासी नगला उमेद थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस

तीन बाल अपचारी

व्यापारी ने सभी दस बदमाशों के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट लिखाई है।

 

*बरामदगी–*
1-01 पिस्टल 9 MM
2-01 तमंचा 12 बोर
3-04 तमंचा 315 बोर
4-10 कारतूस 12 बोर एलजी
5-06 कारतूस 12 बोर
6-04 कारतूस 9 MM
7-30 कारतूस 315 बोर
8-03 हत्थौडे
9-01 फरसा
10-10 कैप (टोपी)
11-10 मास्क
12-08 एन्डरायड फोन
13-09 किपेड फोन
14-मिर्च पाऊडर
15-तीन अपाचे मोटर साईकिल
16-01 बेडेज टेपफ्ता

गिरफ्तार करने वाली  टीम

-रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद मथुरा
अभय शर्मा प्रभारी स्वांट टीम जनपद मथुरा
नितिन त्यागी उनि
विक्रान्त तोमर उनि
अभिषेक गुप्ता उनि
सनोज शर्मा उनि
-हैका हरिजेन्द्र सिंह, हैका अखिल कुमार, कांस्टेबल रमन चौधरी, राहुल बालियान,  योगेश कुमार  आसुतोष व चालक सुदेस कुमार स्वांट टीम

हैका ह्रदेश कुमार, बंटू सिंह,   प्रवीन कुमार, कुलदी प कुमार,  जितेन्द्र सिंह, च सतेन्द्र सिंह,  संजय कुमार, का  महेन्द्र प्रताप व चालक  धर्मेन्द्र चौधरी थाना कोतवाली

दिया इनाम

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा 25000 रू0 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया