नवरात्र के व्रत में कुटटू आटा का सेवन कई लोगों पर पड़ा भारी, पहुंचे अस्पताल के बिस्तर पर

मथुरा : नवरात्र के व्रत में लोग कुटटू का आटा सेवन कर रहे हैं। बाजार में मिल रहे इस आटा की गुणवत्ता खराब है। घटिया किस्म के आटा का सेवन करने से कई लोगो की हालत बिगड़ गई है। उन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आटा लोगों ने मंडी समिति चौराहा स्थित दुकान से क्रय किया था। बीमार लोगो का हाल चाल जानने के लिए डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। इधर, इस घटना से व्रत के लिए कुटटू आटा बाजार से खरीदने वालों के होश फाख्ता हो गए हैं।