बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी न्यायालय ने ठहराया दोषी, 15 को सजा पर आएगा फैसला

बच्ची से दुराचार करने वाला दोषी करार
-सजा के बिंदु पर 15 मार्च को होगी सुनवाई

मथुरा,
बच्ची के साथ दुराचार करने वाले को
एडीजे विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 15 मार्च की तिथि निर्धारित की है। शासन की ओर से मुकदमे की पेरवी विशेष लोक अभियोजक अलका उपमन्यु द्वारा की गई।
महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची से 24 सितंबर 2023 को मुंहबोले चाचा द्वारा दुष्कर्म किया गया था। विशेष लोक अभियोजक अलका उपमन्यु ने बताया कि 24 सितंबर 2023 की रात को महावन के एक गांव की अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची, जो कि गांव के ही अपने निर्माणाधीन मकान से लौट रही थी। उसे उसके रिश्ते का चाचा रंजीत टॉफी का लालच देकर उसे सुनसान जगह ले गया था और बलात्कार किया था। 29 सितंबर 2023 को पुलिस ने इस मामले खुलासा कर आरोपी रंजीत को जेल भेजकर चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कुल सात गवाह परिक्षित कराए गए। मेडिकल साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। पीड़िता के बयान महत्वपूर्ण रहे। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट भी कोर्ट में दाखिल की। सभी साक्ष्यों व गवाही के अवलोकन के बाद कोर्ट ने आरोपी रंजीत को दोषी करार दिया है। 15 मार्च को सजा के बिंदु पर फैसला आएगा।