सभासद ने नगर पंचायत छाता के ई ओ से की कार्यालय में घुसकर हाथापाई, कर्मचारियों से की धक्का मुक्की

New Doc 02-21-2024 14.25

छाता (मथुरा) : नगर पंचायत छाता के वार्ड-15 के सभासद ने कानून की सभी हद लांघ गए। दोपहर में कार्यालय में घुस आए और अधिशासी अधिकारी से हाथापाई कर दी। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की कर डाली। जाते-जाते सभासद ने जान से मारने की भी धमकी दी। साथ ही सरकारी रिकार्ड से भी छेड़छाड़ की। सभासद की दबंगई से भयभीत ईओ ने थाना छाता में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

नगर पंचायत छाता के ईओ जितेंद्र सिंह दोपहर में अपने कम्प्यूटर कक्ष में सरकारी कामकाज को निपटा रहे थे। तभी सभासद वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरी सिंह भी अंदर आ गए। ईओ के पास सभासद हैंतो और हरिओम भी बैठे हुए थे। वीरेंद्र सिंह ने ईओ से केबिल के एक बंडल को लेकर गाली गलौज करना शुरु कर दिया। इसका उन्होंने विरोध किया तो हाथापाई आरंभ कर दी। पास ही मौजूद कर्मचारियों ने सभासद वीरेंद्र सिंह को रोका तो उनके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। सरकारी रिकार्ड से भी छेड़छाड़ करते हुए सभासद ने ईओ को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर ईओ ने थाना छाता में आरोपित सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि ईओ की तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।