लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने को जंगल मे चल रही हथियार फैक्ट्री, पकड़ी
राहुल अंधोपिया, मथुरा
थाना बरसाना पुलिस ने शुक्रवार रात गांव हाथिया के जंगल में हथियार बनाने की चल रही फैक्ट्री को पकड़ लिया । हथियार बनाने के दो कारीगर गिरफ्तार किए हैं। अलग अलग बोर के तमंचा, पिस्टल, कारतूस और औजार मौके से बरामद किए हैं। ये हथियार आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए बनाए जा रहे थे।
एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने पुलिस लाइन में यह जानकारी देते हुए बताया, गांव हाथिया के रहने वाले
अनीस उर्फ काला पुत्र हईक और मोमिन उर्फ कल्लू पुत्र उमर खां दोनों हथियार बनाकर बेचते थे। गांव के ही पास जंगल मे दोनों रात को हथियार बनाने के काम कर रहे थे।
–ये है घटनाक्रम:
थाना बरसाना पुलिस को जानकारी मिली आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने के उद्देश्य से ग्राम हाथिया के जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने हाथिया के जंगल में हईक के गेहूँ के खेत पर ये हथियार बनाए जा रहे थे। जंगल के पास अपने खेत पर अवैध तमंचे बनाकर तमंचो को अधिक रुपयों में बाहर के व्यक्तियों को जैसे (राजस्थान, हरियाणा) के लोगो को ब्रिकी कर देते है,जिससे अपने परिवार का खर्चा चलाते है । चुनाव के दौरान अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है और आरोपी चुनाव के समय अवैध तमंचा बनाकर बाहर ले जाकर बेंचते हैं ।
ये रही टीमः प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल, उप निरीक्षक अरविन्द पूनियाँ चौकी प्रभारी हाथिया, अजय अवाना चौकी प्रभारी नन्दगांव, हैड कांस्टेबल
यशपाल यादव, विनोद कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, संदीप पीलवान, सौरभ चौधरी ।








