कलेक्ट्रेट कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
नौहझील- नौहझील थाना क्षेत्र में सुबह नहर किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। संभवतः कलेक्ट्रेट कर्मचारी में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व परिजनों को सूचना दे दी।
जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव घूरेका ईखू मार्ग स्थित नहर के पास सुबह लोगों को शव दिखाई दिया।शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई व शव की शिनाख्त में जुट गई।शव की शिनाख्त कलेक्ट्रेट कर्मचारी सुरेश(54) पुत्र हरस्वरूप निवासी मांट राजा जो कि मथुरा कलेक्ट्री में तैनात थे और काफी दिसे बीमार चल रहे थे के रुप में हुई है।चोट से कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहरे में किसी वाहन ने उनमें पीछे से टक्कर मार दी है।
वहीं जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








