गणतंत्र की 75 वीं वर्षगांठ पर परखम में गांव ‘आजादी की जंग’ कई घायल


दो वर्गों के बीच हुआ संघर्ष, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
मथुरा: देश में गणतंत्र की 75 वीं वर्षगांठ का उल्लास में डूबा हुआ था और स्कूल, पार्क और चौपालों पर डीजे पर बज रहे गीत देशभक्ति के रंग को गाड़ा कर थे। तभी थाना फरह के गांव परखम में ‘आजादी की जंग’ के पाले खिंच गए। ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोग आमने सामने आ गए। इसके पीछे का मुख्य कारण दोनों ही वर्गों के लोग डीजे बजा रहे थे और उस पर बजाए जा रहे गीतों के बोल फसाद की जड़ बन गए। दोनों वर्गों के सैकड़ों लोगों ने स्टेशन मार्ग को पाला बना लिया। एक दूसरे किनारे पर जमा लोग ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले दोनों वर्ग के लोगों में मारपीट भी हुई थी। परखम पुलिस चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा, पर आक्रोश भरे उपद्रव के आगे फोर्स कोई जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं रहा। थाने से इंस्पेक्टर कमलेश सिंह भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात देख तत्काल अन्य थानों से पुलिस के जवान गांव परखम में पहुंचे। तब पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस के तीखे तेवर देख पथराव कर रही भीड़ में भग्गी मच गई। गांव से लोग खेतों की और भाग गए। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि दो वर्गों के लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। गांव में पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है। शांति और कानून व्यवस्था को को भंग कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।








