चोरी के ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्तों से एक ट्रैक्टर ट्राली सहित अदद तमंचा व कारतूस बरामद
नौहझील- एसओजी के सहयोग से थाना नौहझील को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इलाका पुलिस ने क्षेत्र के कस्बा बाजना से चोरी हुई ट्रैक्टर ट्राली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक अदद तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं बीती रात नौहझील पुलिस एवं एसओजी प्रभारी राकेश कुमार की टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड माइलस्टोन 65 से अभियुक्तगण अजीत पुत्र विजय उर्फ लाला निवासी घांघोली थाना टप्पल अलीगढ़ व ओवेश पुत्र भगवान दास निवासी ढ़ेर मौहल्ला थाना सिटी जिला पलवल हरियाणा को एक अदद ट्रैक्टर मेसी रंग लाल मय ट्राली व एक अदद देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे अलग अलग थानों में पंजीकृत हैं।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती 23 दिसंबर को नेत्रपाल सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी शिवाजी नगर बाजना अपना ट्रैक्टर ट्राली बिहारी जी मंदिर परिसर में प्रतिदिन की तरह खड़ा कर घर चला गया, परंतु अगले दिन ट्रैक्टर ट्राली वहां से गायब थे। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने छानबीन करते हुए वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया तो तीन कार सवार बदमाश ट्रैक्टर ट्रॉली को चुरा कर ले जाते हुए गांव भूतगढ़ी की तरफ जाते दिखे। पुलिस ने उसी दिशा में सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। जहां पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबां तक पहुंच गये।
गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक प्रमोद नैन, अंकित कुमार, राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल बृजराज, चन्द्रदेव, पंकज, दीपक पचौरी, अजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, पीताम्बर सिंह,गौरव, विशाल,अंकुर पवार, विपिन जनमेदा व आरक्षी चालक रामपाल शामिल रहे।









