
तीन चार दिन से दोनों के बीच चला आ रहा था दोनों में तनाव
-मथुरा : गांव महुअन में एक चबूतरा की सीढ़ी निर्माण कार्य को लेकर चाचा-भतीजे के बीच तीन-चार दिन से चली आ रही तकरार ने गुरुवार को हत्या के रूप में सामने आया। भतीजे ने चाचा की पीठ में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग गया।
थाना फरह क्षेत्र के गांव महुअन निवासी टुंडा पुत्र राम खिलाड़ी और शिब्बो पुत्र थान सिंह आपस मे रिश्ते में चाचा- भतीजे लगते हैं। शिब्बो अपने दरवाजे के सामने चबूतरा की सीढ़ी निर्माण करा रहे थे। उनके रिश्ते का भतीजा टुंडा इसका विरोध कर रहा था। तीन चार दिन से दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
>-पहेली भी हुआ था झगड़ा: शिब्बो और टुंडा के घर पास पास है। दोनों के मकान के पास मामूली जमीन खाली है। इसमें होकर शिब्बो पानी की निकासी के लिए नाली निकालना चाहते थे। टुंडा इस पर एतराज जता रहा था। शिब्बो की पुत्रवधू नीरज ने बताया नाली के निर्माण को लेकर कई दिन पहले झगड़ा हो गया था।
>-खींच कर मारी गोली : नीरज का आरोप है, सुबह उनके ससुर चबूतरा पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी समय पर टुंडा अपनी पत्नी उर्मिला के साथ आया और टुंडा ने उनके ससुर को खींच लिया और पीठ में गोली मार दी।
>-घायल के ले गए अस्पताल : गोली लगने से घायल हुए शिब्बो को स्वजन अस्पताल लेकर गए। चिकित्सा ने उनको मृत घोषित कर दिया। इधर, हत्या करने के बाद टुंडा अपने घर का ताला लगा कर गांव से भाग गया।









